डा.निशंक ने की श्रीमहंत रविन्द्रपुरी के सेवा कार्यों की सराहना

Haridwar Latest News Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। स्थानीय सांसद और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से टेलीफोन पर वार्ता कर उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कोरोना के संकट काल मे श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने बढ़चढ़ कर लोगों की सेवा की है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने पीएम केयर फण्ड में 11 लाख रुपये प्रदान किये। 5 लाख रुपये प्रशासन को दिए और 2 लाख रुपये गुजरात के यात्रियों को भेजने में सहायता की। मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये देकर राज्य सरकार को प्रोत्साहित किया। इतना ही नही जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है। तब से वे गरीबों, प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए रसोई संचालित करा रहे है।ं जिसमें बना खाना पुलिस और प्रशासन के सहयोग से बंटवाया जा रहा है। जिसके लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और महंत रविन्द्रपुरी महाराज की जितनी सराहना की जाए वह कम है। डा. निशंक ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट व अन्य माध्यमों माध्यमों से शासन प्रशासन को लगभग 2 करोड़ रुपए का सहयोग कर चुके हैं। डा. निशंक ने संकट के इस काल मे गंगोत्री धाम का हरसंभव सहयोग करने के लिए मनसा देवी ट्रस्ट और महंत रविन्द्रपुरी महाराज की सराहना करते हुए उनसे अपील की कि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए भी वे आमजन को प्रोत्साहित करें। डा. निशंक ने मां मनसा देवी से प्रार्थना की है कि महंत रविन्द्रपुरी महाराज ओर मनसादेवी ट्रस्ट गरीबों और निराश्रितों की इसी प्रकार भविष्य में भी मदद करती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *