प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर शिक्षाविद हर्ष कुमार दौलत का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

dehradun Education Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
वरिष्ठ शिक्षाविद एवं भाजपा नेता हर्ष कुमार दौलत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर उनके समर्थकों ने क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया। साथ ही उन्होंने भाजपा संगठन का आभार जताया ओर कहा कि भाजपा में हर वर्ग के लोगों का सम्मान होता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर हर्ष कुमार दौलत ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उस पर ईमानदारी और निष्ठा से खरा उतरने का काम करेंगे और जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है ओर पीएम मोदी व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में सरकार के प्रयासों से लोगों तक उचित उपचार संबंधित सुविधाएं प्रदान की गई। जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोगों का सम्मान होता है उन्हें आगे बढ़ाने का भी कम किया जाता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर हरिद्वार में जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, अजय सैनी, योगेश चौहान, संगीता गिरी, तरुण नायर के बाद लक्सर में पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, कुशलपाल सैनी, भूपेंद्र निगम, सुभाष सैनी, रितेंद्र तिवारी के बाद खानपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी,उपाध्यक्ष राहुल गोयल, दिनेश चौहान, भगत सिंह तथा रायसी में डॉ. राजेश चन्द्र पालीवाल, डॉ. अजित राव,विश्वनाथ शर्मा, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. विक्रम सिंह, जोनी प्रसाद, प्रशांत,रवीआर्य, भंवर सिंह, रोबिन आदि गणमान्य लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *