सिलेंडरों से भरे वाहन में लगी आग;दूर तक मची दहशत

acsident uttarakhand

उत्तराखंड अपडेट।

गैस से भरे सिलेंडर ले जा रहे वाहन में अचानक आग लग गई। जिससे वाहन मेे रखे करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सिलेंडर जलकर राख हो गए। सिलेंडर फटने की आवाज से दूर तक लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक एसडीएम देवप्रयाग ने बताया कि गुरुवार को कांडीखाल से नीचे राजस्व ग्राम धौलंगी गांव के समीप रिस्कोटी नामी तोक के सामने जुमकांणीयौं नामी स्थान पर मलेथा टिहरी रोड पर समय करीब 06 बजे लगभग एक गैस की गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली। जिसमें लगभग 15- 20 गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके आवाजें आसपास के गांवों में सुनाई दी।

गनीमत रही की आग से कोई जनहहानि नहीं हुई। आग लगते ही गाड़ी चालक गाड़ी से उतरकर दूर चला गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने से सिलेंडर सड़क पर बिखरे नजर आए। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *