माजरी में हुआ नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का जोरदार स्वागत

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

कलियर/संवाददाता
रविवार को ग्राम माजरी में नव नियुक्त मोर्चो के मंडल अध्यक्षों का मंडल अध्यक्ष पिरान कलियर श्रीमती राजबाला सैनी के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन सैनी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज पाल एवं एससी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन सैनी ने बताया कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से खरा उतरूंगा और पार्टी को मज़बूत करने का काम करूंगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रियाज उर्फ गुड्डू,डॉ. तेज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, मंडल महामंत्री वीरेंद्र आर्य,अजहर सिददीकी, विकास सैनी बूथ अध्यक्ष माजरी, महताब अली, अमित सैनी, सौरभ सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *