रानी देवयानी को कांग्रेसियों ने दिया अपना समर्थन, हुए भाजपा में शामिल

Haridwar Latest News Politics Roorkee

हरिद्वार। खानपुर विधानसभा में भाजपा की प्रत्याशी रानी देवयानी सिंह को कांग्रेस के नेता रामकुमार चौधरी व उनके सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर अपना समर्थन दिया तथा कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेसी नेता राम कुमार चौधरी का स्वागत करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि प्रदेश में इस बार पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस बार हमारा लक्ष्य 60 के पार है जिसे सहज ही प्राप्त कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रानी देवयानी सिंह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं, जिनकी जीत सुनिश्चित है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रानी देवयानी, विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, हरिद्वार जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रदीप सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष विकास पाल, ठाकुर चंदन सिंह पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *