राजमिस्त्री ने बनाई युवती की अश्लील वीडियो, किया दुष्कर्म

big braking Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। घर में काम करने आए एक राजमिस्त्री ने घर की यवुती की अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल कर अपने साथियों संग दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धराआंे में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक जनपद के कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसने अपने घर में टाइल्स, पत्थर लगाने का काम गांव के ही एक युवक को दिया था। इस बीच युवक ने नहाते समय उसकी लड़की की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर चार वर्षो से दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब उसकी किशोरी ने उसे मिलने के लिए मना कर दिया। तो उसने अपने दो दोस्तों को वीडियो भेज दी। उसके दोस्तांे ने वीडियो डिलीट करने की एवज में किशोरी से तीस हजार रुपए ले लिए और उसके बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया। किशोरी के पिता ने युवकों पर वीडियो वायरल करने का दबाव बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने परेशान होकर आत्महत्या की भी कोशिश की।


पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अब्दुल, नदीम और नसीम के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *