विशिष्ट राजनेताओं की हत्या के जिम्मेदार नेहरू व इंदिराः प्राची

Haridwar Latest News political Roorkee social

हरिद्वार। विहिप की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने हिन्दुस्तान के इतिहास में हुई तमाम राजनेताओं की हत्या का जिम्मेदार कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू तथा इंदिरा गांधी को बताया।
रविवार को हरिद्वार पहुंचाने पर साध्वी प्राची ने हैदाराबाद की घटना पर दुःख जताते हुए इसे एक जघन्य अपराध बताया। कहाकि ऐसे लोगों को संसद में कानून लाकर फांसी पर लटका देना चाहिए। कहाकि आज हिन्दुस्तान में बेटियां तभी सुरक्षित रह सकती हैं जब देश में तीन राम होंगे। कहाकि मुंह में राम, दिमाग में नाथूराम और हाथ में परशुराम। गांधी की दुहाई देने वालों पर कटाक्ष करते हुए साध्वी ने कहाकि क्या आखिर यूं ही बेटियां जलती रहेंगी। बेटिया हिन्दुस्तान में कब सुरक्षित होंगी। साध्वी प्राची ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के संसद में दिए बयान और उस पर हुए बवाल पर कहा कि संसद में नाथूराम गोडसे को लेकर बवाल मचाया जा रहा है, नाथूराम हत्यारा था। जिसकी उसको सजा मिल चुकी है। कहाकि देश के इतिहास में जिन लोगों ने हमारी धरोहरों की हत्या की क्या उनकी जांच नहीं होनी चाहिए।

साध्वी प्राची ने पं. जवाहर लाल नेहरू को सुभाष चन्द्र बोस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार पटेल का हत्यारा बताया। कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने बेटै संजय गांधी, दीनदयाल उपाध्याय और लाल बहादुर शास्त्री की हत्या करवायी। कहाकि यदि नेहरू चाहते तो जिन लोगों की उनके कार्यकाल में हत्याएं हुई हैं रोका जा सकता था। साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को भोंदू बताते हुए कहाकि वह एक साध्वी को आतंकवादी कह रहा है। कहाकि पूर्व मंे एक महिला ने राहुल पर बलात्कार का आरोप लगाया था उस समय किसी भी नेता ने उन्हें बलात्कारी नहीं बताया। वही व्यक्ति आज एक साध्वी को आतंकवादी बता रहा है। उन्होंने कहाकि राहुल कानून से बड़ा हो गया है। कहा कि महात्मा गांधी की हत्या एक षडयंत्र के तहत करायी गयी थी। जिस समय गांधी की हत्या हुई उस समय नेहरू प्रधानमंत्री थे, गांधी को सुरक्षा देना उनका काम था। इस बात का जवाब कांग्रेस को देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *