महंगाई से जनता, व्यापारी त्रस्त खाली हुई थालीः सुनील

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के व्यपारियों ने जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में बस अड्डे के पास बढ़ती महंगाई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर रोष जताते हुए थाली बजाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि एक तरफ मंदी की मार झेल रही जनता ऊपर से घटता व्यापार आर्थिक रूप से जनता व्यापारियों की कमर तोड़ रहा है। व्यापारी हो या आमजनमानस भूखमरी की कगार पर खड़ा है। उसे राहत देने की बजाय लगातार बढ़ते गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों से सरकारें आम जनता का शोषण कर रही है। उन्होंने कहाकि कोरोना काल से पहले से व्यापारीव र्ग परेशान है। आम जनमानस के कमाई के साधन खत्म हो गए हैं। आम जनता सरकारों से राहत की उम्मीद लगाए बैठी थी, लेकिन अब बढ़ती महंगाई की डबल मार जनता पर पड़ रही है। बढ़ती महंगाई से जनजीवन अस्तव्यथ होता जा रहा है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि लगातार गैस के बढ़ते दामों जनता दुखी है। पेट्रोल, डीजल की बढ़ती महंगाई से ट्रांसपोर्ट महंगा होने से रोजाना दिनचर्या की सभी वस्तुओं के दाम आसमान पर पहुंच रहे हैं। आमजनमानस इस समय मंदी की मार से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई उसे ओर तोड़ रही है। रोज बढ़ते गैस पेट्रोल डीजल के दामांे पर सरकार का अंकुश नहीं रहा। जिसकी मार सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग और आमजनमानस भुगत रहा है। विरोध जताने वालो में राजेश भाटिया, मुकेश अग्रवाल, हन्नी दामिर, संजय तनेजा, सन्नी आहूजा, राजेश आहूजा, गुरमीत सिंह, ध्यानसिंह, मोहित मनचंदा, अजय कुमार, सुनील मनोचा, गौतम हल्दर, रोहित चड्डा, शिवम कुमार, अशोक शर्मा, उमेश चैधरी, सचिन भाटिया, मनोज ठाकुर, सोनू चैधरी, दीपक राणा, रवि जोशी, राजेश सुखीजा, प्रवीण कुमार, परमीत सिंह, बंटी, दीपक कुमार, सुरेश आहूजा उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *