भाजपा से तुषार अरोड़ा का मोहभंग, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में वापस ज्वाइन की कांग्रेस

dehradun Haridwar political Politics Roorkee uttarakhand

दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/संवाददाता

पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तुषार अरोड़ा का एक वर्ष से भी कम समय में भाजपा से मोह भंग हो गया। लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किये जाने से नाराज तुषार ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। किन्तु उनका यह साथ भाजपा के साथ मात्र कुछ महीने ही टीक पाया।
गौरतलब है कि रुड़की नगर निगम चुनाव में तुषार ने भाजपा के प्रत्याशी को छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल को अपना पूर्ण समर्थन दिया था। तभी से यह साफ हो गया था कि अब इनका भाजपा से मोह भंग हो गया है। तुषार अरोड़ा ने बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार किया था और वह इस वर्ष जनवरी से ही कांग्रेस में सक्रिय हो गए थे, किन्तु अधिकारिक सदस्यता उन्होंने पर तुषार ने शुक्रवार को प्रीतम सिंह और संजय पालीवाल की उपस्थिति में ली। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने तुषार का स्वागत किया और कहा कि अब वह वापस अपने घर में आ गए हैं। वह पहले भी हमारे थे और आज भी हमारे हैं। हालांकि तुषार नगर निगम चुनाव में निर्दलीय विजयी हुए रुड़की मेयर गौरव गोयल के खास व्यक्तियों में माने जाते हैं। इस पर तुषार का कहना है कि गौरव गोयल रुड़की के मेयर बनने से पूर्व से हमारे मित्र हैं और मित्रता सदा बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *