कोरोना के मद्देनजर धरना, प्रदर्शन व आयोजनों पर लगे रोकः सेठी

Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सरकार और हरिद्वार के जनप्रतिनधियो से अपील की है कि मास्क ओर सेनेटाइजर की कालाबजारी होने पर आवाश्यक वस्तु मास्क एवं सेनेटाइजर मुफ्त वितरण किये जाएं। उन्होंने जिला प्रसाशन को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन देते हुए कोरोना की रोकथाम आवाश्यक कदम हो उन्हें लागू करने की मांग की। सुनील सेठी ने कहा कि सभी जनप्रतिनधियंांे को सामाजिक संगठनों को अपने-अपने स्तर से इस महामारी से निपटने ओरे शहरवासियों के बचाव को आगे आना चाहिए जिससे जितना भी हो वो आवाश्यक वस्तुए सेनेटाइजर ओर मास्क को हर नगरवासी तक मुफ्त में दें। कहाकि इतनी बड़ी आपातकाल जैसी स्तिथि में भी चंद पैसों के लालच में कुछ लोग मास्क ओर सेनेटाइजर को ब्लैक कर चार गुने दामांे में बिक्री कर जनता का शोषण कर रहे हैं। जिला प्रशासन को ऐसे लोगांे पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। बताया कि महानगर व्यापार मंडल द्वारा पूर्व में भी मास्क निशुल्क वितरित किये गए थे। जितना ओर उचित होगा आगे भी किए जाएंगे। ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय एव महामंत्री संजय मेहता ने कहा कि इस समय हर व्यक्ति व्यापारी आर्थिक स्तिथि से टूट रखा है। व्यापार चौपट है। ऐसे समय में बिजली ,पानी, गृहकर के बिलांे की रिकवरी को तत्काल रोकना चाहिए जिसके लिए जिला प्रशासन ओर सरकार को व्यपारियों आम जनमानस को राहत देनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को सेनेटाइजर ओर संक्रमण रोकने वाली दवाइयों का छिड़काव युद्ध स्तर पर करवाना शुरू करना चाहिए। मायापुर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया शहर अध्यक्ष तेज प्रकाश साहू, तरुण व्यास ने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों, गैस कर्मियों नगर निगम कर्मचारियों अन्य आवाश्यक सरकारी कर्मचारियों को जो ऐसी स्थिति में भी अपनी ड्यूटी पर तैनात है उन्हें सबसे पहले मास्क ओर सेनेटाइजर उपलब्ध करवाए जाएं। प्रेस वार्ता में अनूप मेहता,जागृत व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी, पंकज माटा, दीपक पांडेय ,राहुल चौहान, मनोज कुमार आदित्य, राजेश सुखीजा उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *