केन्द्र सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेसियों ने बोला हल्ला

dehradun Haridwar Latest News political Roorkee social

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में शनिवार को ांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी व किसानों की समस्याओं को लेकर पुरानी कचहरी पर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस कार्यकताओं ने सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप भी लगाया। धरने को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रदेश पर्यवेक्षक अनिल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता में आए 6 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं। मोदी सरकार जो 5 प्रमुख वायदे लेकर सत्ता में आयी थी। उनमें से एक भी वायदा पीएम मोदी पूरा नहीं कर पाए। पीएम मोदी के जनता से किए वादों में शामिल रोजगार, काला धन ला कर देश के प्रत्येक नागरिक के खाते में डालना, किसानों की समस्याएं, उद्योगों को रियायत तथा महंगाई आदि तमाम समस्याएं आज भी मूंह बाए खड़ी हैं। जीएसटी, नोटबंदी जैसे सरकार के कदमों से बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार की नीतियों से उद्योग बंदी, बैंकों का निजीकरण जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गयी है। महिलाओं का उत्पीड़न व किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं में बढ़ोतरी हुई है। पूरे देश में अराजकता का माहौल बन गया है। उन्होंने कहाकि साम-दाम-दंड-भेद अपनाकर सत्ता हथियाना भाजपा का मकसद है। जिसे अब जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 14 दिसंबर को दिल्ली में हुंकार रैली का आयोजन किया है। जिसमें भारी संख्या में लोगों से भाग लेने का आह्वान किया।
पूर्व राज्य मंत्री डा. संजय पालीवाल तथा पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है। मजदूर की दिहाड़ी में कटौती हो रही है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में सरकार के झूठे वायदों से दो वक्त की रोटी भी मिलनी दुभर हो गई है। जनता रोजगार चाहती है जो मिल नहीं रहा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह फेल हो गई हैं। महिलाओं व बच्चियों पर प्रतिदिन अत्याचार हो रहे हैं। युवा पीढ़ी पर नशा हावी हो रहा है। इसलिए चोरी डकैती की घटनाएं हो रही हैं। इसमें राज्य सरकार भी बुरी तरह फेल हो रही है। सिर्फ अफसरशाही हावी है, वह भी भाजपा के मंत्रियों के इशारों पर कार्य कर रहे है।ं पूर्व विधायक रामयश सिंह तथा जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि सिडकुल में दिन-प्रतिदिन उद्योग धंधे बंद हो रहे है।ं जिससे व्यापारियों का पैसा तथा मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा। पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी तथा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राम विशाल देव ने कहा कि प्रदेश में अधिकारी जनता का कोई कार्य नहीं कर रहे। सिर्फ भाजपा के मंत्री या पदाधिकारी जो चाहते हैं वही कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम को मेयर अनिता शर्मा, डॉ. संतोष चैहान, विमला पांडे, नीशा शर्मा, मुरली मनोहर, प्रदीप चैधरी, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, फुरकान अहमद, अशोक शर्मा, इरशाद अली, तस्लीम अहमद, नईम कुरैशी, सुमित भुल्लर, अनिल भास्कर,अमरदीप रोशन, बीएस पंवार, संजय शर्मा, जगत सिंह रावत, रवि कश्यप, जटाशंकर, नितिन तेश्वर, राजेंद्र चुटेला, नरेश चनियाना, विकास सिंह, शैलेंद्र सिंह एड., बीना कपूर, अंबिका पांडे, सविता सिंह, महंत श्यामपुरी, विशाल राठौर, पार्षद रवि बहादुर, उदयवीर सिंह, अमन गर्ग, राजीव भार्गव,सोहेल कुरेशी, अंजू द्विवेदी, महावीर वशिष्ठ, प्रदीप अग्रवाल, शाहनवाज कुरेशी, तहसीन अंसारी, जफर अब्बासी, इसरार अहमद, पार्षद,सद्दीक गाड़ा,विवेक भूषण, राव फरमान, मेहर सिंह, अशोक उपाध्याय, कैलाश प्रधान, गुलबीर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, अरशद ख्वाजा, नवेज अंसारी, विकास चंद्रा, सन्दीप गौड, दिनेश पुंडीर, सोमत्यागी, हरद्वारी लाल, एलएस रावत, नीलम शर्मा, निखिल शर्मा, बृजमोहन आदि सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *