मंशा देवी हिल बाईपास मार्ग पर भूस्खलन से मार्ग हुआ अवरूद्ध

acsident Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। तीर्थनगरी में हो रही बारिश के कारण जहां सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं पहाड़ों के दरकने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। अवैज्ञानिक तरीके से शहर में हो रही विद्युत व गैस पाईप लाईन की ख्ुादाई के कारण विगत सप्ताह हरकी पैड़ी की दीवार गिर गयी थी। अब बुधवार को मनसा देवी हिल बाईपास मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। जिस कारण मार्ग अवरूद्ध हो गया। बता दें कि मंशा देवी पर्वमा श्रृंखला पर प्रतिवर्ष भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। भूस्खलन की दृष्टि से मंशा देवी पर्वत संवेदनशील है। हर बार बरसात में इस तरह से पहाड़ों पर भूस्खलन की स्थिति देखी जाती है। बावजूद इसके मंशा देवी पर्वत का कोई ठोस स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। मंशा देवी पर्वत के हिबाईपास मार्ग पर आज बड़े-बड़े पत्थर टूटकर सड़क पर आ गए। जिस कारण मार्ग अवरूद्ध हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *