दो सगे भाईयों ने युवक को मारी गोली, घायल

Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक लक्सर के इब्राहिमपुर निवासी सोनू सैनी को दो युवकों ने गोली मार दी। गोली सोनू की जांघ में लगी। गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सोनू ने पुलिस को बताया कि काके सैनी और रोहित सैनी निवासी इस्माइलपुर ने उसे गोली मारी है। दोनों सगे भाई हैं। गोली मारने के बाद दोनों भाई फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी गयी है। गोली मारने के पीछे पैसों का लेनदेन बताया जा रहे है। दोनों भाइयों का नाम कनखल क्षेत्र में गाड़ी मेें आग लगाने के मामले में भी सामने आया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी दोनों भाईयों की तलाश करायी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *